लोन के लिए अप्लाई करने और अपने अकाउंट को मैनेज करने के लिए टाटा कैपिटल ऐप इस्तेमाल करें.अभी डाउनलोड करें

ब्लॉग्स

सहायता

ऑफर्स क्विकपे

Tata Capital > Blog > What is eKYC? Full form, meaning & how to do Aadhaar-based e-KYC online

सामान्य

eKYC क्या है? फुल फॉर्म, मतलब और आधार आधारित e-KYC ऑनलाइन कैसे कराएं

What is eKYC? Full form, meaning & how to do Aadhaar-based e-KYC online

डिजिटल क्रांति ने हमारी रोज़मर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकीं कई महत्वपूर्ण सेवाओं को पूरी तरह बदल दिया है, अपग्रेड होने के साथ अब ये पहले से कहीं ज़्यादा तेज़ और किफायती हो गई हैं. इसमें e-KYC यानी इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर भी शामिल है.

E-KYC वित्तीय संस्थानों में इस्तेमाल की जाने वाली अपने ग्राहक को जानें (KYC) प्रोसेस का डिजिटल वर्ज़न है. इस अत्यधिक सुरक्षित और कुशल प्रोसेस से आपको अपने आधार नंबर का उपयोग करके वित्तीय ट्रांज़ैक्शन के लिए अपनी पहचान सत्यापित करने की सुविधा मिलती है.

यह आर्टिकल आपको eKYC के मतलब, इसके प्रकार और एप्लीकेशन प्रोसेस के बारे में सारी जानकारी देगा.

eKYC क्या है? फुल फॉर्म, मतलब और आधार-आधारित eKYC के बारे में विस्तार से जानें

e-KYC का फुल फॉर्म इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर है. यह एक डिजिटल सर्विस है जो आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आपकी पहचान को सत्यापित करती है.

e-KYC की सुविधा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा प्रदान की जाती है और इससे आधार कार्ड धारक की पहचान का तुरंत सत्यापन हो जाता है. यह RBI (भारतीय रिज़र्व बैंक) द्वारा सभी वित्तीय संस्थानों के लिए अनिवार्य नो योर कस्टमर प्रोटोकॉल का आधुनिक, पेपरलेस वर्ज़न है.

चूंकि e-KYC एक पेपरलेस प्रोसेस है, इसलिए पारंपरिक नो योर कस्टमर प्रोसेस की तुलना में इसकी लागत काफी कम होती है.

भारत में eKYC की सुविधा और इसके फायदे

E-KYC कई लाभ प्रदान करता है, जिनमें शामिल हैं:

  1. E-KYC किफायती है क्योंकि यह आपको बिना किसी शुल्क के पहचान सत्यापन और प्रमाणीकरण प्रोसेस का लाभ उठाने की सुविधा देता है.
  2. डिजिटल और पेपरलेस होने के कारण E-KYC प्रक्रिया के परिणाम बस कुछ ही मिनटों में मिल जाते हैं.
  3. e-KYC आसान और सुरक्षित तरीके से प्रमाणीकरण सुनिश्चित करता है. OTP या बायोमेट्रिक सत्यापन जैसे सुरक्षित तरीकों से अप्रूवल देने के बाद ही संबंधित पक्षों को आपकी UIDAI जानकारी प्रदान की जाती है.
  4. E-KYC अपने सुरक्षित डिजिटल प्रोसेस और प्रमाणीकरण आवश्यकताओं के कारण डॉक्यूमेंट के नाम पर धोखाधड़ी के जोखिमों को कम करता है.

eKYC के प्रकार: आधार OTP, बायोमेट्रिक, ऑफलाइन और वीडियो KYC

भारत में किसी व्यक्ति या संगठन की पहचान को सत्यापित करने के लिए कई प्रकार के e-KYC तरीके इस्तेमाल किए जाते हैं. इन e-KYC प्रकारों में शामिल हैं:

  1. OTP आधारित e-KYC: इस प्रक्रिया में आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त करने के लिए अपना आधार नंबर प्रदान करते हैं. इसके बाद यह OTP आप सत्यापन प्रोसेस को पूरा करने के लिए उपयोग करते हैं. OTP-आधारित e-KYC अधिकांश लोगों के लिए सबसे सुविधाजनक है क्योंकि इसके लिए किसी बायोमेट्रिक डेटा या फिज़िकल इंटरैक्शन की आवश्यकता नहीं होती है.
  2. बायोमेट्रिक-आधारित e-KYC: इस तरीके में आप फिंगरप्रिंट जैसे बायोमेट्रिक डेटा के साथ अपना आधार नंबर प्रदान करते हैं. आपके दिए डेटा के साथ UIDAI डेटाबेस में स्टोर किए गए डेटा का मिलान करके सत्यापन पूरा किया जाता है. बायोमेट्रिक-आधारित e-KYC विशिष्ट बायोमेट्रिक डेटा का इस्तेमाल करने के कारण पूरी तरह सुरक्षित है.
  3. ऑफलाइन e-KYC: यह तरीका ऑफलाइन होने के कारण यूनीक होता है. आप आधिकारिक UIDAI वेबसाइट से अपने जनसांख्यिकीय विवरण के साथ डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित XML डाउनलोड करते हैं. यह XML फाइल तब प्रदान की जा सकती है जब कहीं KYC की आवश्यकता होती है. यह तरीका आपको अपना UID नंबर बताए बिना अपनी गोपनीयता सुनिश्चित करने की अनुमति देता है.

eKYC रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता मानदंड

अगर आप निवासी भारतीय नागरिक हैं और आधार नंबर रखते हैं, तो आप ऑटोमैटिकली e-KYC के लिए पात्र हो जाते हैं और आपको केवल एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा करना होगा.

इसके अलावा, नॉन-रेजिडेंट इंडियन (NRI) और आधार के लिए अप्लाई करने से पहले बारह महीनों में कम से कम 182 दिनों से भारत में रहे विदेशी भी e-KYC के लिए पात्र होते हैं.

eKYC के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट : आधार, PAN, फोटो और कई अन्य

चूंकि e-KYC पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस प्रोसेस है, इसलिए इसके लिए किसी तरह के डॉक्यूमेंटेशन की आवश्यकता नहीं होती है. अपनी KYC ऑनलाइन कराने के लिए आपको केवल अपने आधार नंबर की आवश्यकता होगी. आपको अपनी पसंद की KYC रजिस्ट्रेशन एजेंसी (KRA) में अपने ई-आधार की स्व-प्रमाणित कॉपी अपलोड करने के लिए कहा जाएगा. KRA के पोर्टल पर किसी अन्य डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी.

इसके अलावा, आपको e-KYC सेवाओं का लाभ उठाने के लिए पासपोर्ट साइट फोटो प्रदान करनी पड़ सकती है.

eKYC ऑनलाइन कैसे करें: चरण-दर चरण प्रोसेस

e-KYC के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना आसान है. आसान e-KYC रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले SEBI से मान्यता प्राप्त किसी भी KRA (नो योर कस्टमर रजिस्ट्रेशन एजेंसी) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  2. आवश्यक विवरण भरकर अपना पर्सनल अकाउंट बनाएं.
  3. अपने आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर सहित अपनी पर्सनल जानकारी दर्ज करें.
  4. आपके मोबाइल पर आया OTP दर्ज करें और सत्यापन प्रोसेस पूरा करें.
  5. अपने आधार कार्ड की स्व-प्रमाणित कॉपी सबमिट करें.
  6. KRA के वेब पोर्टल पर जाएं और अपनी एप्लीकेशन का स्टेटस जानने के लिए अपना PAN नंबर दर्ज करें.

eKYC स्टेटस: अपनी एप्लीकेशन को चेक और ट्रैक कैसे करें?

अपना e-KYC स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों को अपनाएं:

  1. सेंट्रल डिपॉज़िटरी सर्विस लिमिटेड (CDSL) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  2. 'अपना KYC जांचें' पर क्लिक करें
  3. अपने PAN या आधार नंबर सहित आवश्यक विवरण भरें.
  4. दिया गया कैप्चा दर्ज करें.
  5. 'सबमिट' पर क्लिक करें.

इस प्रोसेस को पूरा करने के बाद, आपका e-KYC सत्यापन स्टेटस दिखाई देगा. अगर आपकी एप्लीकेशन सत्यापित है, तो आपका स्टेटस 'NDML द्वारा सत्यापित' दिखाई देगा.' अन्यथा, आपकी स्थिति 'पेंडिंग' के रूप में दिखाई देगी.

eKYC बनाम रेगुलर KYC: मुख्य अंतरों को जानें

भारत में ग्राहक की पहचान को सत्यापित करने के लिए रेगुलर और eKYC दोनों तरीके अपनाए जाते हैं. हालांकि, उनकी प्रोसेस और स्पीड अलग-अलग होती है. नीचे दी गई टेबल eKYC और रेगुलर KYC के बीच अंतर के बारे में बताती है.

पैरामीटरeKYCरेगुलर KYC
प्रोसेसपूरी तरह से डिजिटल और पेपरलेसफिज़िकल डॉक्यूमेंट आवश्यक हैं
समयकुछ मिनटप्रोसेस में कुछ दिन लग जाते हैं
सत्‍यापनआधार OTP, बायोमेट्रिक्स या वीडियोखुद जाकर या डॉक्यूमेंट सबमिट करके
सुविधाजनकअधिक, ऑनलाइन कराने की सुविधाकम, क्योंकि ब्रांच विजिट की आवश्यकता होती है
लागतबैंकों के लिए कम खर्चीलामैनुअल हैंडलिंग के कारण अधिक

संक्षेप में कहें तो eKYC तेज़ और अधिक सुविधाजनक है, जबकि नियमित KYC का उपयोग तब किया जाता है जब डिजिटल सत्यापन संभव नहीं होता है.

आधार-आधारित eKYC: पात्रता, सुरक्षा और सरकारी नियम

आधार-आधारित eKYC बैंकों और वित्तीय संस्थानों को आधार नंबर का उपयोग करके ग्राहक की पहचान तुरंत सत्यापित करने की सुविधा देता है. यह UIDAI द्वारा विनियमित होता है और इसमें डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार और RBI के सख्त दिशा-निर्देशों का पालन किया जाता है.

वे सभी भारतीय निवासी आधार के माध्यम से eKYC कराने के पात्र हैं, जिनके पास एक मान्य आधार नंबर है और वह उनके मोबाइल नंबर से लिंक है.

सरकार यह सुनिश्चित करती है कि निम्नलिखित मानदंड अपनाकर आधार-आधारित eKYC एक सुरक्षित सिस्टम रहे:

  • यह एनक्रिप्टेड OTP या बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण का उपयोग करता है.
  • यह UIDAI सहमति-आधारित डेटा शेयरिंग नियमों का पालन करता है.
  • यह RBI और डेटा गोपनीयता दिशानिर्देशों का पालन करता है.

आधार के साथ eKYC एक सुरक्षित और कुशल प्रोसेस है. कई वित्तीय संस्थान आमतौर पर इसका ही इस्तेमाल करते हैं.

बैंकिंग में eKYC का मतलब : वित्तीय संस्थानों के लिए eKYC आवश्यक क्यों है?

बैंकिंग में eKYC का अर्थ फिज़िकल डॉक्यूमेंट के बिना ग्राहक की पहचान को डिजिटल रूप से सत्यापित करना है. वित्तीय संस्थानों को अकाउंट खोलने, धोखाधड़ी रोकने, पेपरवर्क कम करने और RBI और सरकारी नियमों का पालन करने के लिए eKYC की आवश्यकता होती है. यह ग्राहक की सुविधा और सेक्योरिटी में भी सुधार करता है.

निष्कर्ष

e-KYC में मिलने वाली तेज़, पेपरलेस और सुरक्षित सेवाएं इसे ग्राहकों और संगठनों दोनों के लिए एक अनमोल सुविधा बनाती हैं. eKYC का मतलब समझने से आपके लिए वित्तीय ट्रांज़ैक्शन के दौरान अपनी पहचान को आसानी से सत्यापित करने का यह आधुनिक और कुशल तरीका इस्तेमाल करना आसान हो जाएगा.

आकर्षक ब्याज दरों पर टाटा कैपिटल के फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन के साथ अपने वित्तीय सपनों को साकार करने की दिशा में आज ही अपने कदम आगे बढ़ाएं.

अधिक जानकारी के लिए, टाटा कैपिटल की वेबसाइट पर जाएं या ऐप डाउनलोड करें.

सामान्य प्रश्न

आधार की eKYC क्या है?

आधार की E-KYC एक इलेक्ट्रॉनिक सर्विस है जो आपके आधार कार्ड का उपयोग करके आपकी पहचान को सत्यापित करती है. यह सुविधा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा प्रदान की जाती है और इसके माध्यम से आधार कार्ड धारक की पहचान का तुरंत सत्यापन हो जाता है.

eKYC के लिए कौन पात्र है?

सभी भारतीय नागरिक e-KYC के लिए पात्र हैं. e-KYC प्रक्रिया के लिए आधार कार्ड और लिंक किए गए मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है. अनिवासी भारतीय और विदेशी भी e-KYC के लिए पात्र हो सकते हैं बशर्तें वे आधार के लिए पात्र हों (आधार कार्ड के लिए अप्लाई करने से पहले बारह महीनों में 182 दिनों तक भारत में रह चुके हों).

eKYC कराने पर क्या खर्च आता है?

प्रमाणीकरण प्रक्रिया में कोई शुल्क नहीं लगता है. आधार नंबर धारक की e-KYC जानकारी साझा करने वाले प्रत्येक e-KYC ट्रांज़ैक्शन में 20 रुपये का शुल्क लिया जाता है. 2024 के आर्थिक सर्वेक्षण से पता चलता है कि आधार कार्ड सेवाओं का उपयोग करने से कंपनियों के लिए e-KYC की प्रक्रिया काफी आसान हो गई है, जिससे इसकी लागत 1,000 रुपये से घटकर छह रुपये से भी कम हो गई है.

क्या eKYC सुरक्षित है?

E-KYC पूरी तरह सुरक्षित है क्योंकि इसमें ग्राहकों को बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण प्रक्रिया से गुज़रना पड़ता है, जिसमें उनकी फोटो, फिंगरप्रिंट या आइरिस को स्कैन करना शामिल है. अधिकांश मामलों में, ग्राहक को सेल्फी सबमिट करने के लिए कहा जाता है, और इसकी प्रामाणिकता लाइव फेशियल रिकग्निशन जैसी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के माध्यम से सत्यापित की जाती है.

eKYC का फुल फॉर्म क्या है और बैंकिंग में इसका मतलब क्या है?

eKYC का अर्थ है इलेक्ट्रॉनिक-अपने ग्राहक को जानें. बैंकिंग की बात करें तो इसका उद्देश्य फिज़िकल पेपरवर्क के बिना आधार या अन्य अप्रूव्ड डॉक्यूमेंट का उपयोग करके ग्राहक की पहचान को डिजिटली सत्यापित करना है.

बैंक अकाउंट के लिए आधार का उपयोग करके eKYC ऑनलाइन कैसे करें?

आप बैंक की वेबसाइट या ऐप पर अपना आधार नंबर दर्ज करके eKYC ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP के माध्यम से इसे सत्यापित करें.

क्या आधार के माध्यम से eKYC सुरक्षित है?

हां, आधार-आधारित eKYC आमतौर पर सुरक्षित है क्योंकि इसमें एनक्रिप्टेड सिस्टम, OTP या बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण का उपयोग किया जाता है, और UIDAI और RBI के सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाता है.

भारत में eKYC रजिस्ट्रेशन के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है?

आम तौर पर, भारत में eKYC रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास आधार होना ही पर्याप्त है. हालांकि, कुछ मामलों में, आपको अपना PAN कार्ड, वोटर ID और मोबाइल नंबर प्रदान करना पड़ सकता है.

क्या NRI और विदेशी नागरिक भारत में आधार आधारित eKYC को पूरा कर सकते हैं?

मान्य आधार वाले NRI आधार-आधारित eKYC का उपयोग कर सकते हैं. RBI के नियमों के अनुसार, आधार न होने पर विदेशियों को फिजिकल KYC या वीडियो KYC पूरा करना होगा.

ऑफलाइन eKYC क्या है, और यह आधार OTP से कैसे अलग है?

ऑफलाइन eKYC आधार विवरण शेयर किए बिना डाउनलोड किए गए आधार XML या QR कोड का उपयोग करता है. लेकिन आधार OTP eKYC के लिए रियल-टाइम OTP सत्यापन की आवश्यकता होती है.

क्या eKYC के लिए हर बार बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की आवश्यकता होती है?

नहीं, eKYC को हमेशा बायोमेट्रिक्स की आवश्यकता नहीं है. इसे सर्विस प्रोवाइडर के आधार पर OTP, वीडियो KYC या ऑफलाइन तरीकों से पूरा किया जा सकता है.

अगर मेरी eKYC लंबित है या फेल हो गई है, तो क्या होगा?

अगर आपका eKYC फेल हो जाता है या लंबित रहता है, तो आपको विवरण चेक करना चाहिए और प्रोसेस को फिर से अपनाना चाहिए. आप बैंक से भी संपर्क कर सकते हैं, जो आपसे फिजिकल या वीडियो KYC पूरा करने के लिए कह सकता है.