लोन के लिए अप्लाई करने और अपने अकाउंट को मैनेज करने के लिए टाटा कैपिटल ऐप इस्तेमाल करें.अभी डाउनलोड करें

ब्लॉग्स

सहायता

ऑफर्स क्विकपे

Tata Capital > Blog > Will a Loan Settlement Ruin My CIBIL Score?

क्रेडिट स्कोर

क्या लोन सेटल करने से मेरा CIBIL स्कोर खराब होगा?

Will a Loan Settlement Ruin My CIBIL Score?

मान लीजिए आप कई वित्तीय जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं और अचानक से कोई ऐसा खर्च सामने आ जाए, जिसके बारे में आपने सोचा भी न हो. आप समय से लोन का भुगतान न कर पा रहे हों, और लोनदाता आपको सेटलमेंट का प्रस्ताव दे. यह आपको तमाम मुश्किलों से निकलने का आसान रास्ता लग सकता है, लेकिन साथ ही, इस सुविधा का लाभ लेते समय कहीं न कहीं मन में यह सवाल भी उठेगा कि इसका आपके CIBIL स्कोर पर क्या असर पड़ेगा.

लोन सेटल करने से आपका वित्तीय तनाव तत्काल तो कम हो सकता है, लेकिन इससे आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है. लोन सेटलमेंट क्या है, सेटलमेंट CIBIL स्कोर पर कैसे असर डालता है, और क्या हाउसिंग लोन सेटलमेंट में कोई अंतर होता है? इन्हीं सब बातों को हम इस गाइड में समझेंगे. 

लोन सेटलमेंट: CIBIL और आपकी क्रेडिट रिपोर्ट के लिए इसका क्या मतलब है?

लोन राइट-ऑफ के लिए, CIBIL में लोन सेटलमेंट तब होता है जब उधारकर्ता पुनर्भुगतान करने में सक्षम नहीं होता और लोनदाता पूरी देय राशि से कम राशि स्वीकार करके अकाउंट बंद करने के लिए सहमत हो जाता है. यह लोन समाप्ति से अलग होता है, जिसमें उधारकर्ता लोन की शर्तों के अनुसार लोन का पूरा भुगतान करता है.

पैसों की तंगी की स्थिति में यह एक अच्छा विकल्प लग सकता है, लेकिन इस बारे में भी सोचना होगा कि सेटलमेंट CIBIL स्कोर और भविष्य में उधार लेने की आपकी पात्रता को कैसे प्रभावित कर सकता है.

क्रेडिट स्कोर पर लोन सेटलमेंट के प्रभाव: आपका स्कोर कितना कम होता है?

लोन सेटलमेंट से क्रेडिट स्कोर पर निम्नलिखित प्रभाव पड़ते हैं:

  • स्टेटस "सेटल्ड" ("क्लोज़्ड नहीं") दिखना : यह स्टेटस दर्शाता है कि लोनदाता पूरी राशि से कम पर सेटल करने के लिए तैयार हो गया, जिसे भविष्य में लोनदाता अपने लिए एक अच्छा संकेत नहीं मानते हैं.
  • स्कोर अचानक घटना (75-100 पॉइंट): लोन के प्रकार और पुनर्भुगतान इतिहास के आधार पर अधिकांश उधारकर्ताओं का स्कोर 75-100 पॉइंट तक गिर जाता है, और कभी-कभी यह गिरावट 150 पॉइंट तक पहुंच जाती है.
  • 7 वर्षों तक रिपोर्ट में शामिल : "सेटल्ड" टैग सात वर्षों तक आपकी CIBIL रिपोर्ट में नजर आता रहता है.
  • भविष्य में लोन मिलना कठिन : अगर आपका क्रेडिट स्कोर कम है, तो आपको भविष्य में क्रेडिट कार्ड या लोन के लिए अप्रूवल प्राप्त करने में अधिक मुश्किल हो सकती है क्योंकि लोनदाता यही सोचेंगे कि आप जोखिम वाले ग्राहक हैं.
  • क्रेडिट सुधारने की रफ्तार धीमी : स्कोर तभी ठीक हो पाता है जब 12-24 महीनों तक एकदम अनुशासित तरीके से पुनर्भुगतान किया गया हो.

लोन सेटलमेंट बनाम लोन क्लोज़र

लोन अकाउंट बंद करते समय कई उधारकर्ताओं को ऐसा लग सकता है कि सेटलमेंट और क्लोज़र दोनों एक ही बात हैं. असल में, ये दोनों अलग हैं, और इनमें से एक का आपके वित्तीय भविष्य पर आपकी सोच से कहीं अधिक प्रभाव पड़ सकता है.

स्मार्ट विकल्प चुनने में आपकी मदद करने के लिए यहां कुछ आसान तरीके दिए गए हैं:

विषयलोन सेटलमेंटलोन क्लोज़र
अर्थलोन सेटलमेंट तब होता है जब कोई उधारकर्ता आर्थिक तंगी के कारण लोनदाता के साथ समझौते के तहत बकाया लोन का केवल एक हिस्सा ही चुकाता है. हालांकि इससे अस्थायी रूप से ही बोझ कम होता है, क्योंकि इसे क्रेडिट ब्यूरो में इसे "क्लोज़्ड" के बजाय "सेटल्ड" के रूप में रिपोर्ट किया जाता हैलोन क्लोज़ होने का मतलब होता है, आपके लोन एग्रीमेंट में निर्धारित शर्तों के अनुसार, उधार राशि का ब्याज के साथ पूरी तरह पुनर्भुगतान करना. फाइनल पेमेंट के बाद, लोनदाता नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) या क्लोज़र लेटर प्रदान करता है, और आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में "क्लोज़्ड" स्टेटस दिखाई देता है
क्रेडिट स्कोर पर प्रभावआपके क्रेडिट स्कोर में भारी गिरावट हो सकती है.आपके क्रेडिट स्कोर पर सकारात्मक असर डालता है.
विश्वसनीयताबैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा इसे एक जोखिम का संकेत माना जाता है.आपकी वित्तीय विश्वसनीयता को बढ़ाता है.
भविष्य के लिए उधार लेनायह लोन, क्रेडिट कार्ड या हाउसिंग लोन अप्रूवल की संभावनाओं को कम कर सकता है.भविष्य में लोन लेना आसान बनाता है.

भविष्य में लोन की पात्रता

लोन सेटल करने से आपके लिए भविष्य में कर्ज़ लेना मुश्किल हो सकता है.

  • लोनदाता "सेटल्ड" स्टेटस को वित्तीय लापरवाही के रूप में देख सकते हैं.
  • नए क्रेडिट एप्लीकेशन पर अप्रूवल प्राप्त करने की संभावना कम होती है.
  • अगर आपको लोन सेटल करने के बाद लोन मिलता भी है, तो आपको उच्च ब्याज दरें चुकानी पड़ सकती हैं या सख्त शर्तों का पालन करना पड़ सकता है.

क्या हाउसिंग लोन सेटलमेंट CIBIL स्कोर पर अलग तरह से असर डालता है?

आपके CIBIL स्कोर पर हाउसिंग लोन सेटलमेंट का असर लगभग वैसा ही होता है जैसा अन्य प्रकार के लोन पर होता है. लोन को "क्लोज़्ड" के बजाय "सेटल्ड" के रूप में चिह्नित करने और स्कोर में 75-100 पॉइंट तक कमी जैसे प्रमुख प्रभाव समान रहते हैं. लेकिन हाउसिंग लोन सेटलमेंट के व्यावहारिक परिणाम अलग हो सकते हैं.

चूंकि होम लोन में राशि बड़ी होती है और इसकी अवधि भी लंबी होती है, इसलिए पुराना हाउसिंग लोन सेटलमेंट किसी और होम लोन के लिए अप्लाई करने के दौरान आपके लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है. हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर के लोनदाता पिछले होम लोन सेटलमेंट की अधिक सावधानी के साथ जांच करते हैं. यह अंततः आपके होम लोन एप्लीकेशन को अप्रूवल मिलना काफी मुश्किल बना देता है.

भारत में लोन सेटलमेंट की तुलना में बेहतर विकल्प

सेटलमेंट में हड़बड़ी न दिखाएं, इसके बजाय इस पर विचार करें:

  • अपने लोन को रीस्ट्रक्चर करें: अपने लोनदाता से संपर्क करें और अपने लोन की शर्तों को एडजस्ट करने का प्रयास करें, जैसे लोन पे-ऑफ समय बढ़ाना या आप जिस ब्याज दर का भुगतान कर रहे हैं उसे कम करना.
  • डेट कंसोलिडेशन: कम ब्याज दर के साथ कई लोन को एक ही लोन में जोड़ें, जिससे भुगतान सुव्यवस्थित हो जाता है.
  • क्रेडिट काउंसलिंग: अपने लोन को सही तरीके से मैनेज करने के विकल्पों पर चर्चा करने के लिए वित्तीय सलाहकारों से बात करें.

इन विकल्पों की मदद से आप अपने क्रेडिट स्कोर को खराब किए बिना कर्ज़ से छुटकारा पा सकते हैं.

लोन सेटलमेंट आपके CIBIL स्कोर को कितने समय तक प्रभावित करता है?

सेटलमेंट की तारीख से सात वर्षों तक आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में "सेटल्ड" दर्ज रहता है. उस दौरान यह आपका क्रेडिट स्कोर घटा सकता है और नया लोन लेना भी मुश्किल बना सकता है.

लोनदाता इसके बारे में सात वर्षों के बाद भी पूछ सकते हैं, लेकिन इसका आपके लोन लेने की संभावनाओं पर नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा.

लोन कब सेटल करें और किन बातों से बचें

इस समाधान का इस्तेमाल केवल आखिरी उपाय के तौर पर करना चाहिए, जब बाकी सभी विकल्प फेल हो गए हों. हालांकि इससे तुरंत कुछ फाइनेंशियल राहत मिल सकती है, लेकिन इसका आपकी क्रेडिट रेटिंग पर लंबे समय तक असर भी पड़ सकता है.

सेटलमेंट स्वीकार करने से पहले, अपने सभी संभावित विकल्पों और संभावित प्रभाव के बारे में जानने के लिए वित्तीय सलाहकारों या क्रेडिट काउंसलर द्वारा अपने फाइनेंस और/या क्रेडिट रिपोर्ट का मूल्यांकन करें.

लोन सेटलमेंट के बाद क्रेडिट को ठीक कैसे करें

हालांकि क्रेडिट स्कोर पर लोन सेटलमेंट के प्रभाव प्रतिकूल हो सकते हैं, लेकिन नियमित रूप से पुनर्भुगतान करने पर धीरे-धीरे आपकी क्रेडिट फिर से ठीक हो सकती है.

लोन सेटलमेंट के बाद अपने क्रेडिट स्कोर को सुधारने के लिए यहां कुछ उपयोगी सुझाव दिए गए हैं:

1. सुनिश्चित करें कि आप अपने सभी मौजूदा क्रेडिट कार्ड बिल, ईएमआई और अन्य दायित्वों का भुगतान उनकी देय तिथियों तक करें.

2. अगर आपके पास ऐक्टिव क्रेडिट कार्ड हैं, तो अपनी उपलब्ध क्रेडिट लिमिट का केवल 20-30% ही उपयोग करें. बहुत ज्यादा उपयोग वित्तीय संकट का संकेत होता है, जबकि कम उपयोग बताता है कि आप क्रेडिट सुविधा का लाभ पूरी ज़िम्मेदारी के साथ उठा रहे हैं.

3. कई लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने से बचें. प्रत्येक एप्लीकेशन आपकी रिपोर्ट पर हार्ड इन्क्वायरी को ट्रिगर करता है, जो अस्थायी रूप से आपके स्कोर को कम करता है.

4. गलतियों या विसंगतियों का पता लगाने के लिए हर कुछ महीनों में अपनी CIBIL रिपोर्ट चेक करते रहें.

निष्कर्ष

लोन सेटलमेंट वित्तीय संकट से अस्थायी राहत प्रदान कर सकता है, लेकिन आपको समझना होगा कि लंबे समय में यह आपके क्रेडिट को कैसे प्रभावित करेगा. CIBIL स्कोर आपकी भविष्य की वित्तीय संभावनाएं निर्धारित करने में प्रमुख भूमिका निभाता है, और लोन सेटलमेंट जैसे फैसलों का प्रभाव लंबे समय तक दिख सकता है. अगर आप छोटी-मोटी वित्तीय तंगी या फिर किसी बड़ी वित्तीय चुनौती से जूझ रहे हैं तो बेझिझक टाटा कैपिटल से संपर्क करें और ऐसा लोन पाएं, जो पूरी तरह आपकी बजट के अनुकूल हो और आपकी प्रतिष्ठा और क्रेडिट स्कोर को बरकरार रखे.

सामान्य प्रश्न

लोन सेटलमेंट और लोन क्लोज़र के बीच क्या अंतर है?

लोन सेटलमेंट तब होता है जब उधारकर्ता के भुगतान न कर पाने की स्थिति में लोनदाता देय से कम राशि स्वीकार करके कर्ज को खत्म करने पर सहमत हो जाता है. लोन क्लोज़र, आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में "क्लोज़्ड" स्टेटस के साथ, यह दर्शाता है कि आपने कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों के अनुसार लोन को पूरी तरह चुका दिया है.

क्या लोन का भुगतान करने के बाद भविष्य में दूसरा लोन लिया जा सकता है?

लोन सेटल करने से बाद नया लोन मिलने में कठिनाई हो सकती है. लोनदाता आमतौर पर "सेटल्ड" को इस तरह देखते हैं कि आपकी वित्तीय हिस्ट्री खराब रही है जिसका मतलब है कि आपको लोन कड़ी शर्तों पर मिलेगा या फिर हो सकता है कि आपका आवेदन ही रिजेक्ट कर दिया जाए.

क्या लोन को सेटल करने के बजाय बेहतर शर्तों के लिए बातचीत की जा सकती है?

हां, सेटलमेंट करने से पहले आप बेहतर शर्तों के लिए बातचीत कर सकते हैं जैसे ब्याज दरें कम कराना, लोन चुकाने के लिए ज़्यादा समय मांगना या कुछ समय के लिए भुगतान से छूट लेना.

क्या हम लोन सेटलमेंट के प्रतिकूल प्रभाव को समाप्त कर सकते हैं?

लोन सेटलमेंट के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए, आप लोन रीस्ट्रक्चरिंग, कंसोलिडेटेड लोन या क्रेडिट काउंसलिंग प्रदान करने वाले संस्थानों से संपर्क कर सकते हैं. ये विकल्प आपको कर्ज़ को बेहतर तरीके से मैनेज करने और अपना क्रेडिट स्कोर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.

सेटल किए गए लोन की रिपोर्ट मेरी क्रेडिट फाइल पर कितने वर्ष तक रहती है?

सेटल किया गया लोन भुगतान की तारीख से सात वर्षों तक आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में दिखाई दे सकता है. यह आपके क्रेडिट स्कोर को खराब कर सकता है और इस दौरान आपको नया लोन मिलने की संभावनाएं घट सकती हैं. सेटल्ड स्टेटस आमतौर पर सात वर्षों के बाद आपकी क्रेडिट रिपोर्ट से हटा दिया जाता है.

अगर मैं कर्ज चुकाने की स्थिति में नहीं हूं तो अपना लोन कैसे सेटल करूं? सबसे अच्छा विकल्प क्या है?

जहां तक संभव हो, सेटलमेंट को अंतिम उपाय के तौर पर अपनाया जाना चाहिए. सेटलमेंट का फैसला करने से पहले, लोन रीस्ट्रक्चरिंग या क्रेडिट काउंसलिंग जैसे विभिन्न विकल्पों पर विचार करना अच्छा रहता है.

क्या सेटलमेंट करने से होम लोन के लिए CIBIL स्कोर पर कोई असर पड़ता है?

हां, सेटलमेंट CIBIL स्कोर को प्रभावित करता है. यह 75-100 पॉइंट तक कम हो सकता है, अकाउंट 7 वर्षों तक "सेटल्ड" के रूप में चिह्नित रहता है, जिससे भविष्य में होम लोन अप्रूवल की संभावनाएं काफी कम हो जाती हैं.

लोन सेटलमेंट के बाद CIBIL कितना कम हो जाता है?

लोन सेटलमेंट के बाद, आपका CIBIL स्कोर लगभग 75-100 पॉइंट तक कम हो सकता है. हालांकि इसमें कुल कितनी कमी आएगी यह आपकी पूरी क्रेडिट हिस्ट्री पर निर्भर करता है.

क्या लोन सेटलमेंट के बाद मेरा CIBIL स्कोर ठीक हो सकता है?

हां, लोन सेटलमेंट के बाद आपके CIBIL स्कोर में सुधार हो सकता है, बशर्ते आप अगले 12-24 महीनों तक अपने सभी भुगतान समय पर करें, क्रेडिट का सीमित इस्तेमाल करें और वित्तीय मामलों में समझदारी दिखाएं. हालांकि, इसमें पूरी तरह सुधार के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा और अपनी वित्तीय आदतों को भी बदलना होगा.

लोन सेटलमेंट और लोन राइट-ऑफ के बीच क्या अंतर है?

लोन सेटलमेंट एक एग्रीमेंट होता है, जिसमें आप कम राशि का भुगतान करके अपना कर्ज खत्म करा लेते हैं. लोन राइट-ऑफ एक अकाउंटिंग प्रक्रिया है, जिसमें लोनदाता अपने बही-खाते से उस लोन को हटा देते हैं लेकिन कानूनी रूप से वह पैसा आपकी देनदारी बना रहता है.

क्या पुनर्भुगतान करके CIBIL से सेटल्ड स्टेटस को हटवाया जा सकता है?

हां, आप पुनर्भुगतान करके CIBIL रिपोर्ट से सेटल्ड स्टेटस को हटवा सकते हैं. बकाया राशि का भुगतान करने के बाद, आप अपने लोनदाता से NOC मांग सकते हैं और इसे क्रेडिट ब्यूरो में सबमिट कर सकते हैं, ताकि "सेटल्ड" स्टेटस को "क्लोज़्ड" में बदला जा सके