शिक्षा के लिए पर्सनल लोन
भारत या विदेश में पढ़ने के लिए एजुकेशन लोन की आवश्यकता है? एजुकेशन लोन के लिए आवश्यक सभी डॉक्यूमेंट होने से एप्लीकेशन प्रोसेस बेहद आसान हो जाता है. आप सेक्योर्ड या नॉन-कोलैटरल एजुकेशन लोन में होने वाली देरी से बच सकते हैं और एडमिशन से पहले लोन की स्वीकृति प्राप्त कर सकते हैं. इसलिए, टाटा कैपिटल से एजुकेशन लोन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे आईडी, और एड्रेस प्रूफ, एडमिशन लेटर, अकादमिक रिकॉर्ड आदि के बारे में जानने के लिए इस क्विक गाइड को देखें.
अगर आप सह-आवेदक के साथ एजुकेशन लोन फाइनेंस के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो आपको निम्नलिखित डॉक्यूमेंट सबमिट करने होंगे:
आवेदक:
पहचान का प्रमाण: आपकी वोटर ID/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/आधार कार्ड की एक कॉपी
पते का प्रमाण: आपकी वोटर ID/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/आधार कार्ड की कॉपी
मार्कशीट, डिग्री सर्टिफिकेट और एंट्रेंस एग्जाम स्कोर की एक कॉपी
एडमिशन प्रूफ: एडमिशन का कन्फर्मेशन, ऑफर/स्वीकृति पत्र, I-20 (USA के लिए)
सह-आवेदक:
पहचान और पते का प्रमाण: वोटर ID/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/आधार कार्ड की एक कॉपी
ध्यान दें: अगर आवश्यक हो तो टाटा कैपिटल अतिरिक्त एजुकेशन लोन डॉक्यूमेंट मांग सकता है.
सिक्योर्ड एजुकेशन लोन के लिए जब आप कोई संपत्ति गिरवी रखते हैं, तो सामान्य KYC और आय के प्रमाण के साथ ये अतिरिक्त डॉक्यूमेंट भी जमा करने होते हैं:
प्रॉपर्टी के मालिकाना हक के प्रमाण वाला टाइटल डीड.
एन्कम्ब्रेंस सर्टिफिकेट, जो यह प्रमाणित करता हो कि प्रॉपर्टी पर कोई पुराना कानूनी दावा नहीं है.
नवीनतम प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद.
अप्रूव्ड बिल्डिंग प्लान (बनी हुई प्रॉपर्टी के लिए).
अप्रूव्ड वैल्यूअर से प्रॉपर्टी की वैल्यूएशन रिपोर्ट.
FD के आधार पर लिए गए लोन के लिए: फिक्स्ड डिपॉज़िट की मूल रसीद और संबंधित बैंक द्वारा जारी किया गया लियन लेटर.
बीमा के आधार पर लिए गए लोन के लिए: पॉलिसी के डॉक्यूमेंट और लोनदाता के नाम पर पॉलिसी असाइनमेंट.
डॉक्यूमेंट में गलती या किसी जानकारी की कमी होना, एजुकेशन लोन में देरी होने या लोन अस्वीकार होने के सबसे आम कारणों में से एक है. इन प्रमुख गलतियों से बचें:
ऐसे KYC डॉक्यूमेंट सबमिट करना, जिनकी समय-सीमा समाप्त हो गई है: डॉक्यूमेंट जमा करते समय सभी पहचान पत्र और पते के प्रमाण वर्तमान के होने चाहिए और उनकी वैधता अवधि समाप्त नहीं होनी चाहिए.
सह-आवेदक के अधूरे डॉक्यूमेंट देना: सह-आवेदक (माता-पिता या अभिभावक) को आय, पहचान और पते के पूरे डॉक्यूमेंट देने होंगे. लोन के आवेदन की प्रक्रिया में देरी होने का एक सामान्य कारण सह-आवेदक द्वारा अधूरे या आंशिक डॉक्यूमेंट जमा करना है.
नाम या पता मैच नहीं होना: लोन के आवेदन की प्रक्रिया के दौरान सत्यापन से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए सुनिश्चित कर लें कि आधार, PAN कार्ड, बैंक स्टेटमेंट और एडमिशन लेटर सहित सभी डॉक्यूमेंट में नाम और पता एक समान ही है.
एडमिशन लेटर नहीं देना: कई आवेदक इस महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट को छोड़ देते हैं; लेकिन मान्य एडमिशन लेटर के बिना, लोन के उद्देश्य की जांच नहीं की जा सकती है.
आय का गलत प्रमाण: स्व-व्यवसायी सह-आवेदक कभी-कभी ऑडिट किए गए स्टेटमेंट या ITR की जगह अनौपचारिक आय रिकॉर्ड जमा कर देते हैं, जबकि ये डॉक्यूमेंट ज़रूरी होते हैं.
हां, आप सैलरी स्लिप के बिना एजुकेशन लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं, विशेष रूप से अगर आप स्टूडेंट हैं. हालांकि, अगर आप सह-आवेदक हैं (जैसे माता-पिता या अभिभावक), तो आमतौर पर इनकम प्रूफ की आवश्यकता होती है.
हां, एजुकेशन लोन के लिए अप्लाई करते समय इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) सबमिट करना आवश्यक है.
हां, आमतौर पर एजुकेशन लोन के लिए सह-आवेदक होना अनिवार्य है, विशेष रूप से फुल-टाइम एकेडेमिक प्रोग्राम के लिए, क्योंकि वे स्टूडेंट के साथ पुनर्भुगतान की ज़िम्मेदारी शेयर करते हैं. अगर छात्र का आय का कोई स्रोत नहीं है, तो यह लोनदाता को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है. टाटा कैपिटल के लिए स्वीकार्य सह-आवेदकों में ये शामिल हैं:
पिता
माता
भाई
बहन
जीवनसाथी (पति/पत्नी)
दादा-दादी
सास-ससुर
मामा/चाचा
टाटा कैपिटल को एजुकेशन लोन के लिए गैप सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है. हालांकि, आवेदक को 10th और 12th मार्क शीट, एंट्रेंस एग्जाम स्कोर और मान्यता प्राप्त संस्थान में एडमिशन का कन्फर्मेशन जैसे संबंधित एकेडेमिक डॉक्यूमेंट प्रदान करने होंगे.
एडमिशन का प्रमाण बस एक डॉक्यूमेंट है जो दिखाता है कि आपको अपने चुने गए कोर्स में स्वीकार कर लिया गया है. यह पुष्टि करने में मदद करता है कि वास्तविक शैक्षिक उद्देश्यों के लिए लोन लिया जा रहा है. टाटा कैपिटल के लिए, स्वीकृत प्रमाणों में ये शामिल हैं:
प्रवेश का पुष्टिकरण
ऑफर या स्वीकृति पत्र
I-20 फॉर्म (USA में अध्ययन के लिए)