लोन के लिए अप्लाई करने और अपने अकाउंट को मैनेज करने के लिए टाटा कैपिटल ऐप इस्तेमाल करें.अभी डाउनलोड करें

ब्लॉग्स

सहायता

ऑफर्स क्विकपे

टाटा कैपिटल > ब्लॉग > क्रेडिट स्कोर > CIBIL रिपोर्ट में कौन-कौन सी गलतियां हो सकती हैं और उन्हें कैसे ठीक करें?

क्रेडिट स्कोर

CIBIL रिपोर्ट में कौन-कौन सी गलतियां हो सकती हैं और उन्हें कैसे ठीक करें?

What are the Types of CIBIL Errors & How to Correct Them?

कल्पना कीजिए कि आपने लोन के लिए अप्लाई किया और उसे अस्वीकार कर दिया गया, भले ही आपने भुगतान में कभी कोई चूक न की हो. आपकी CIBIL रिपोर्ट में ऐसी गलतियां न केवल परेशान करती हैं बल्कि महंगी भी पड़ती हैं! 

आपका CIBIL क्रेडिट स्कोर आपकी वित्तीय सेहत और लोन चुकाने की क्षमता के बारे में बताता है. यह दर्शाता है कि आपके अपने लोन पुनर्भुगतान करने और क्रेडिट कार्ड के बिल चुकाने की कितनी संभावनाएं है. इसलिए, यह जानना महत्वपूर्ण है कि आपकी CIBIL रिपोर्ट में किस प्रकार की गलतियां हो सकती हैं और उन्हें कुशलता के साथ कैसे ठीक किया जा सकता है. आइए, इस गाइड के माध्यम से समझते हैं कि CIBIL रिपोर्ट में सुधार कैसे होता है. 

CIBIL रिपोर्ट में अक्सर होने वाली गलतियां 

क्रेडिट रिपोर्ट में आमतौर पर होने वाली कुछ गलतियां निम्नलिखित हैं:

1. गलत नाम, नंबर, फैमिली बैकग्राउंड आदि.

अनदेखी करने या पुराने डेटा के कारण नाम, जन्मतिथि, पता या PAN में गलतियां हो सकती हैं. हालांकि ये छोटी-मोटी चीजें लग सकती हैं लेकिन ये पहचान सत्यापन में परेशानियां खड़ी कर सकती हैं और आपके क्रेडिट स्कोर पर भी असर डाल सकती हैं.

2. नकली या क्लोन अकाउंट

कई बार आपकी रिपोर्ट में ऐसे अकाउंट शामिल हो सकते हैं जिनके बारे में आप जानते ही न हों, जिन्हें आपकी पहचान के आधार पर धोखा देने वालों ने खोला हो या फिर गलती से क्रेडिट ब्यूरो ने आपकी फाइल के साथ जोड़ दिया गया हो. इस प्रकार के अकाउंट आपके क्रेडिट स्कोर को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं, विशेष रूप से जब उनके भुगतान की हिस्ट्री खराब रही हो.

3. गलत अकाउंट स्टेटस

हो सकता है बंद हो चुके अकाउंट रिपोर्ट में अब भी चालू दिख रहे हों या फिर सेटल्ड अकाउंट का सही स्टेटस नहीं दिखाई दे रहा हो. ये कमियां आपके क्रेडिट उपयोग करने के तरीकों और उन्हें समय पर चुकाने संबंधी आदतों को सटीक ढंग से नहीं दर्शाती हैं.

4. गलत लोन राशि या बैलेंस

आपकी रिपोर्ट में गलत लोन या बकाया राशि दिख सकती है, जो आपके क्रेडिट उपयोग अनुपात को प्रभावित कर सकती है और इस वजह से ही आपका क्रेडिट स्कोर भी प्रभावित हो सकता है.

5. पेमेंट हिस्ट्री में त्रुटि

आपने जो भुगतान समय पर कर दिए थे, वो गलती से देरी या भुगतान में चूक के तौर पर दिख सकते हैं जो आपका क्रेडिट स्कोर तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

CIBIL रिपोर्ट में होने वाली गलतियों को कैसे ऑनलाइन ठीक करें और उनसे होने वाले नुकसान से बचें

अब जब आप CIBIL में होने वाली विभिन्न प्रकार की गलतियों के बारे में जान चुके हैं, तो आइए जानते हैं कि CIBIL रिपोर्ट को कैसे सुधार सकते हैं:

चरण 1: अपनी CIBIL रिपोर्ट प्राप्त करें

सबसे पहले, अपनी लेटेस्ट CIBIL रिपोर्ट प्राप्त करें. आप रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए भुगतान कर सकते हैं. आप हर साल आधिकारिक CIBIL वेबसाइट से या वित्तीय सेवा प्रदाताओं की ओर से आपकी फाइल एक्सेस किए जाने के दौरान मुफ्त रिपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

चरण 2: गलतियों की पहचान करें और उनका रिकॉर्ड संभालकर रखें

किसी भी गलती के लिए अपनी रिपोर्ट चेक करें. गलती नोट करें और इसे साबित करने के लिए मान्य डॉक्यूमेंट जुटाएं, जैसे भुगतान रसीद या मासिक अकाउंट स्टेटमेंट.

चरण 3: विवाद ऑनलाइन दर्ज करें

CIBIL विवाद समाधान पेज पर लॉग-इन करें और ऑनलाइन विवाद फॉर्म पर विवरण दर्ज करें. गलती के बारे में एकदम सटीक और स्पष्ट जानकारी दें और संबंधित साक्ष्य उपलब्ध कराएं. आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में हर विवाद पर उसका कंट्रोल नंबर होना चाहिए.

चरण 4: लोनदाता से संपर्क बनाए रखें

चूंकि CIBIL आपके दर्ज कराए विवाद को लोनदाता के पास भेजता है, इसलिए सत्यापन प्रोसेस को तेज़ करने के लिए लोनदाता से संपर्क में रहना एक अच्छा तरीका है.

चरण 5: समाधान की प्रतीक्षा करें

CIBIL में आमतौर पर 30-45 दिनों में विवादों का निपटारा हो जाता है. लोनदाता की ओर से विवरण की पुष्टि किए जाने के बाद CIBIL आपकी रिपोर्ट को अपडेट करता है. समस्या का समाधान होने पर आपको सूचित किया जाएगा.

CIBIL सुधार प्रक्रिया की समय-सीमा क्या है और विवाद दर्ज कराने के बाद क्या होता है

CIBIL वेबसाइट पर विवाद दर्ज करने के बाद आपका एप्लीकेशन बैंक/वित्तीय संस्थान को भेजा जाएगा. इसे हम दोबारा सत्यापन प्रक्रिया कहते हैं. लोनदाता आपके क्लेम को सत्यापित करेगा और CIBIL को वापस करेगा. अगर लोनदाता विवाद को स्वीकार लेता है, तो CIBIL आपकी रिपोर्ट को संशोधित करता है. ऐसा नहीं होने पर, जिस एंट्री को चुनौती दी गई है उसे बदला नहीं जाता है.

CIBIL आपकी क्रेडिट रिपोर्ट को खुद अपडेट नहीं करता, और यह केवल एक मध्यस्थ संस्थान है. आपसे अतिरिक्त डॉक्यूमेंट या स्पष्टीकरण देने का अनुरोध किया जा सकता है, इसलिए तैयार रहें और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत जवाब दें.

डिफॉल्ट, सेटलमेंट या ओवरड्यू चिन्हित होने के बाद अपना CIBIL स्कोर ठीक करें

अगर आपको पहले किसी समस्या का सामना करना पड़ा है, जैसे देरी से भुगतान या लोन सेटलमेंट, तो एक कदम आगे बढ़ें. अपनी सभी बकाया राशि का भुगतान करें और लोनदाता से नो ड्यूज़ सर्टिफिकेट मांगें. अगर आपने लोन का भुगतान कर दिया है, तो इसे लोनदाता के सिस्टम में औपचारिक रूप से बंद कराएं और सुनिश्चित करें कि उन्होंने CIBIL के साथ आपका स्टेटस अपडेट कर दिया है. 

और फॉलो-अप करना कतई न भूलें. यह कदम लोनदाता के निर्णय लेने में सबसे अधिक प्रभाव डाल सकता है. अगर आप भेजे गए हर पत्र के बाद नियमित रूप से संपर्क बनाए रखते हैं, तो भविष्य में आपकी क्रेडिट योग्यता के प्रति उनका नज़रिया काफी बेहतर हो सकता है.

सभी प्रमुख क्रेडिट ब्यूरो के साथ CIBIL सुधार ऑनलाइन कैसे शुरू करें

हालांकि CIBIL भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला क्रेडिट ब्यूरो है, लेकिन इसी तरह की सुधार प्रक्रिया अन्य प्रमुख ब्यूरो जैसे Experian, Equifax और CRIF High Mark पर लागू होती है. ये प्रोसेस काफी हद तक मानकीकृत होती हैं और इन्हें ऑनलाइन आसानी से पूरा किया जा सकता है.

1. क्रेडिट ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल ID का उपयोग करके लॉग-इन करें.

2. अपनी क्रेडिट रिपोर्ट एक्सेस करें और उस विशिष्ट एंट्री की पहचान करें जिसे आप विवाद के रूप में दर्ज करना चाहते हैं.

3. विवाद दर्ज कराने का विकल्प चुनें और फिर ड्रॉप-डाउन मेनू में जाकर उपयुक्त कारण चुनें.

4. अगर आवश्यक हो, तो सहायक डॉक्यूमेंट अपलोड करें और विवाद सबमिट करें.

5. दिए गए रेफरेंस नंबर का उपयोग करके विवाद की स्थिति को ट्रैक करें.

ऑनलाइन विवाद फॉर्म का सैंपल और CIBIL स्कोर सुधारने के लिए आवश्यक प्रमुख डॉक्यूमेंट

ऑनलाइन विवाद दर्ज करते समय, आपको अपना नाम, संपर्क जानकारी, कंट्रोल नंबर और आपको रिपोर्ट के किस हिस्से पर आपत्ति है, जैसे बुनियादी विवरण भरने होंगे. देरी से बचने के लिए आपको गलती स्पष्ट रूप से बतानी चाहिए और सही विवाद कैटेगरी चुननी चाहिए.

आमतौर पर आवश्यक डॉक्यूमेंट में शामिल हैं:

1. पहचान सत्यापन के लिए पैन कार्ड या आधार

2. लोन अकाउंट स्टेटमेंट या क्लोज़र लेटर

3. भुगतान रसीद या बैंक स्टेटमेंट

4. नो ड्यूज़ सर्टिफिकेट, अगर लागू हो

भविष्य में गलतियां रोकने और अपनी CIBIL रिपोर्ट पूरी तरह सही रखने के सुझाव

नियमित निगरानी: गलतियों का जल्दी पता लगाने के लिए समय-समय पर अपनी क्रेडिट रिपोर्ट देखते रहें.

समय पर भुगतान : अच्छी भुगतान हिस्ट्री बनाए रखने के लिए अपने सभी लोन और क्रेडिट कार्ड का समय पर भुगतान करें.

क्रेडिट पूछताछ सीमित रखें: कम समय में कई लोन लेने से आपके क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

लोन का संतुलन सही रखें: अनसिक्योर्ड और सिक्योर्ड लोन दोनों को अच्छी तरह संतुलित रखने से भी आपके क्रेडिट स्कोर को बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

भारत में CIBIL स्कोर सुधारने में कितने दिन लगते हैं? विवाद सुलझाने की समय-सीमा क्या है?

आपकी तरफ से विवाद दर्ज कराए जाने के बाद, CIBIL इसे सत्यापन के लिए संबंधित लोनदाता को फॉरवर्ड करता है. आमतौर पर इसका समाधान होने में 30 से 45 दिन का समय लगता है, जो इस पर निर्भर करता है कि लोनदाता कितनी जल्दी जवाब देता है. अलग से किसी तरह का स्पष्टीकरण आवश्यक होने पर प्रोसेस में थोड़ा अधिक समय लग सकता है. लोनदाता की ओर से सुधार की पुष्टि किए जाने के बाद ही आपका क्रेडिट स्कोर अपडेट किया जाता है.

निष्कर्ष

CIBIL रिपोर्ट का सही होना आपके वित्तीय जीवन के लिए बहुत ज्यादा मायने रखता है. अपनी रिपोर्ट पर नज़र रखकर, किसी भी गलती को तुरंत ठीक करके और अच्छा क्रेडिट व्यवहार करके, आप अपनी क्रेडिट योग्यता में सुधार कर सकते हैं.

अगर आप लोन लेने चाहते हैं लेकिन आपके CIBIL स्कोर के कारण आप नहीं ले पा रहे हैं, तो टाटा कैपिटल का ऑनलाइन क्रेडिट लोन आपकी मदद कर सकता है. अभी अप्लाई करें!

सामान्य प्रश्न

मुझे अपना CIBIL स्कोर जल्द से जल्द सुधारने के लिए क्या करना होगा?

आपके लिए तुरंत अपना CIBIL स्कोर ठीक करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन आप अपनी CIBIL रिपोर्ट में किसी त्रुटि को तुरंत पहचानकर और CIBIL के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर विवाद दर्ज करके प्रोसेस को तेज़ कर सकते हैं. सही जानकारी और सहायक डॉक्यूमेंट प्रदान करने से समस्या को तेज़ी से सुलझाने में भी मदद मिल सकती है

क्या मेरे लिए अपना CIBIL स्कोर बेहतर बनाना संभव है?

हां, क्रेडिट रिपोर्ट में किसी भी त्रुटि को सुधारकर, समय पर पुनर्भुगतान करके, मौजूदा कर्ज़ को कम करके और क्रेडिट संतुलन ठीक रखकर CIBIL स्कोर में सुधार करना संभव है. लगातार और सावधानीपूर्वक वित्तीय मैनेजमेंट आपके क्रेडिट स्कोर में दिखाई देगा.

CIBIL स्कोर को बेहतर बनाने में कितना समय लगता है?

विवाद दर्ज करने के बाद आपकी CIBIL रिपोर्ट में गलतियों का समाधान कराने में लगभग 30-45 दिन लगते हैं. इसमें लगने वाला समय इस पर भी निर्भर करेगा कि लोनदाता सुधारों की समीक्षा करने और अप्रूव करने में कितना वक्त लेता है.

क्या किसी CIBIL डिफॉल्टर को लोन मिल सकता है?

कम CIBIL स्कोर के साथ लोन प्राप्त करना मुश्किल है लेकिन असंभव नहीं है. कुछ लोनदाता प्रीमियम ब्याज दरों पर या कोलैटरल के रूप में लोन प्रदान कर सकते हैं. समय के साथ, जैसे-जैसे आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर होता जाएगा, आपके लिए लोन अप्रूवल की संभावनाएं बढ़ती जाएंगी.

CIBIL सुधार क्या है और CIBIL रिपोर्ट को ऑनलाइन कैसे ठीक करें?

CIBIL सुधार आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में गलत जानकारी को ठीक करने की प्रक्रिया है. आप CIBIL वेबसाइट पर लॉग-इन करके और ऑनलाइन विवाद दर्ज करके ऐसा कर सकते हैं.

विवाद दर्ज करने के बाद CIBIL स्कोर सुधारने में कितना समय लगता है?

CIBIL स्कोर सुधार में आमतौर पर लोनदाता के सत्यापन के आधार पर विवाद दर्ज होने के बाद 30 से 45 दिन लगते हैं.

क्या CIBIL रिपोर्ट में सुधार करने या CIBIL विवाद दर्ज करने के लिए कोई शुल्क लगता है?

नहीं, विवाद दर्ज करने और अपनी CIBIL रिपोर्ट में गलतियां ठीक करने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता है. सुधार के लिए आपको किसी अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है.

CIBIL स्कोर ठीक कराने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ती है?

विवाद के प्रकार के आधार पर आपको पहचान प्रमाण, लोन स्टेटमेंट, भुगतान रसीद या नो ड्यूज़ सर्टिफिकेट की आवश्यकता हो सकती है. मैं अपना CIBIL स्कोर तेज़ी से कैसे सुधारूं?

क्या CIBIL सुधार के लिए एक से अधिक विवाद ऑनलाइन दर्ज किए जा सकते हैं?

हां, आप कई विवाद दर्ज कर सकते हैं, लेकिन प्रत्येक गलत एंट्री को एक अलग विवाद के रूप में सबमिट किया जाना चाहिए.

सुधार के बाद कौन मेरा CIBIL अपडेट करता है- CIBIL या मेरा बैंक?

आपका बैंक या लोनदाता सही जानकारी को सत्यापित और अपडेट करता है, जबकि CIBIL आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में उन बदलावों को दर्शाता है.