लोन के लिए अप्लाई करने और अपने अकाउंट को मैनेज करने के लिए टाटा कैपिटल ऐप इस्तेमाल करें.अभी डाउनलोड करें

ब्लॉग्स

सहायता

ऑफर्स क्विकपे

टाटा कैपिटल > ब्लॉग > भारत में कौन सा लोन सबसे कम ब्याज दर प्रदान करता है? तुलना करें और स्मार्ट रूप से चुनें

सामान्य

भारत में सबसे कम ब्याज दर वाला लोन कौन सा है? तुलना करें और स्मार्ट तरीके से चुनें

Which Loan Offers the Lowest Interest Rate in India? Compare & Choose Smartly

सही लोन चुनने का फैसला करना किसी सिरदर्द से कम नहीं होता है, खासकर तब जब हर कोई 'सबसे कम ब्याज दर' का दावा कर रहा हो. लेकिन सच तो यह है कि कोई भी एक लोन हर किसी के लिए सबसे सस्ता नहीं हो सकता. लोन की ब्याज दरें आपके चुने लोन के प्रकार के साथ इस पर भी निर्भर करती हैं कि आपका लोनदाता कौन है और आपकी खुद की क्रेडिट प्रोफाइल कैसी है. उदाहरण के लिए, एक अच्छे क्रेडिट स्कोर वाले वेतनभोगी को उस व्यक्ति के मुकाबले बहुत कम ब्याज दर पर लोन मिल सकता है जिसकी आमदनी नियमित नहीं है. यह आर्टिकल आपको अलग-अलग तरह के लोन की जानकारी देगा, यह समझाएगा कि किस लोन पर सबसे कम ब्याज मिलता है, और साथ ही बताएगा कि लोनदाता जोखिम का अंदाजा कैसे लगाते हैं. आप यहां उन जरूरी शर्तों और आसान टिप्स के बारे में भी जानेंगे जो आपको कम ब्याज दर दिलाने में मदद करेंगी, ताकि आप समझदारी से लोन ले सकें और आगे चलकर अपने पैसे बचा सकें.

कम ब्याज वाले लोन का क्या मतलब है?

कम ब्याज वाला लोन वह होता है, जिसमें लोनदाता को चुकाई जाने वाली कुल ब्याज की राशि कम होती है. इसका मतलब है कि आपके लोन का मासिक भुगतान कम है, और कुल लागत किफायती है.

आमतौर पर, भारत में, लोन में फिक्स्ड या फ्लोटिंग ब्याज दरें होती हैं. फिक्स्ड दर पूरी लोन अवधि के दौरान समान रहती है, इसलिए आपके भुगतान में बदलाव नहीं होता है. फ्लोटिंग दर मार्केट की स्थितियों के आधार पर बढ़ या घट सकती है. एक अन्य महत्वपूर्ण टर्म है वार्षिक प्रतिशत दर (APR), जिसमें ब्याज दर और अतिरिक्त शुल्क शामिल होते हैं. यह उधार लेने की वास्तविक लागत को दर्शाती है, जिससे आपको यह समझने में आसानी होती है कि आप कुल मिलाकर कितना भुगतान करेंगे.

किस लोन की ब्याज दर सबसे कम होती है?

सेक्योर्ड लोन की ब्याज दर आमतौर पर अनसेक्योर्ड लोन की तुलना में कम होती है. सेक्योर्ड लोन में आप कोलैटरल के रूप में घर या गोल्ड जैसे एसेट को लोनदाता के पास गिरवी रखते हैं. चूंकि जोखिम कम होता है, इसलिए ब्याज दरें भी कम होती हैं. होम और प्रॉपर्टी पर लोन की दरें अक्सर सबसे कम होती हैं. गोल्ड लोन भी किफायती ब्याज दरें प्रदान करते हैं क्योंकि गोल्ड की कीमत आंकना आसान होता है.

दूसरी ओर, पर्सनल लोन जैसे अनसेक्योर्ड लोन के लिए कोलैटरल की आवश्यकता नहीं होती है. इनमें लोनदाता के लिए अधिक जोखिम होते हैं, इसलिए ब्याज दरें अधिक होती हैं. इसलिए, सेक्योर्ड लोन और अनसेक्योर्ड लोन की तुलना करें तो उधारकर्ताओं के लिए सेक्योर्ड लोन की ब्याज दरें कम होती हैं.

होम लोन - प्रॉपर्टी की सिक्योरिटी

होम लोन की ब्याज दरें आमतौर पर कम होती हैं क्योंकि वे प्रॉपर्टी के कारण सेक्योर्ड होते हैं, जो लोनदाता के लिए कोलैटरल के रूप में कार्य करते हैं. इसका मतलब यह है कि अगर उधारकर्ता पुनर्भुगतान नहीं कर पाता है, तो लोनदाता प्रॉपर्टी बेचकर पैसे रिकवर कर सकता है. चूंकि लोनदाता के लिए जोखिम कम होता है, इसलिए वे बेहतर दरें प्रदान करते हैं.

होम लोन की पुनर्भुगतान अवधि भी लंबी होती है, जो अक्सर 20 से 30 वर्ष तक होती है. यह मासिक भुगतान को कम करता है और कई अन्य प्रकार के लोन की तुलना में उधार लेना अधिक किफायती बनाता है.

प्रॉपर्टी पर लोन - कोलैटरल के साथ कम दरें

प्रॉपर्टी पर लोन एक सेक्योर्ड लोन है, क्योंकि इसमें आपकी प्रॉपर्टी कोलैटरल के रूप में इस्तेमाल होती है. चूंकि लोनदाता को सिक्योरिटी मिलती है, इसलिए अनसेक्योर्ड लोन की तुलना में जोखिम कम होता है. जोखिम कम होने के कारण ही पर्सनल लोन की तुलना में इसमें ब्याज दरें कम हो जाती हैं. लेकिन, वे होम लोन से थोड़ा अधिक हो सकती हैं.

LAP में आमतौर पर सुविधाजनक तरीके से पुनर्भुगतान के लिए लंबी अवधि मिल जाती है और ज्यादा राशि भी मिल जा सकती है, जिससे यह बड़े खर्चों को पूरा करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, और आपको बहुत ज्यादा ब्याज भी नहीं भरना पड़ता है.

गोल्ड लोन - शॉर्ट-टर्म विकल्प, ब्याज दरें भी कम

गोल्ड लोन शॉर्ट-टर्म के लिए उधार लेने का एक लोकप्रिय विकल्प है जिसमें आप अपने गोल्ड को कोलैटरल के रूप में गिरवी रखते हैं. चूंकि गोल्ड की कीमत आंकना और उसे बेचना आसान है, इसलिए लोनदाता के लिए इसमें ज्यादा जोखिम नहीं रहता है. यही उन्हें अनसेक्योर्ड लोन की तुलना में कम और अधिक प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें प्रदान करने की अनुमति देता है.

गोल्ड लोन आमतौर पर जल्दी अप्रूव हो जाते हैं और पुनर्भुगतान अवधि भी कम होती है, जिससे ये अचानक कोई ज़रूरत पड़ने की स्थिति में बेहतरीन विकल्प होते हैं. हालांकि, दरें लोनदाता द्वारा अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, आपको कोई फैसला लेने से पहले सभी विकल्पों की तुलना करनी चाहिए.

पर्सनल लोन - ब्याज दरें ज्यादा, लेकिन मज़बूत प्रोफाइल हो तो मिलेगा फायदा

पर्सनल लोन अनसेक्योर्ड लोन होते हैं, जिसका मतलब है कि सिक्योरिटी के नाम पर किसी एसेट को गिरवी रखने की बाध्यता नहीं होती है. इस वजह से लोनदाता अधिक जोखिम मोल लेते हैं और आमतौर पर उच्च ब्याज दरें वसूलते हैं. हालांकि, अगर आपका क्रेडिट स्कोर मज़बूत है, आय स्थिर है और पुनर्भुगतान का इतिहास भी अच्छा है, तो आप किफायती दरें पा सकते हैं. लोनदाता आपको कम जोखिम वाले उधारकर्ता के रूप में देखते हैं और बेहतर शर्तें प्रदान कर सकते हैं. इसलिए, किफायती दरों पर पर्सनल लोन पाने में आपकी प्रोफाइल महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

वर्तमान में किस लोन की ब्याज दर सबसे कम है?

अगर आप सोच रहे हैं कि "भारत में किस लोन की ब्याज दर सबसे कम होती है", तो जवाब यह है कि ऐसा कोई भी लोन नहीं है जिसकी ब्याज दर हमेशा सबसे कम रहती हो. आमतौर पर, होम लोन की दरें सबसे कम होती हैं क्योंकि वे सेक्योर्ड होते हैं और इनकी पुनर्भुगतान अवधि लंबी होती है. इसके बाद प्रॉपर्टी पर लोन और गोल्ड लोन का नंबर आता है, जिसमें कोलैटरल के कारण दरें मध्यम और कम रहती हैं. पर्सनल लोन की दरें अक्सर अधिक होती हैं क्योंकि वे अनसेक्योर्ड होते हैं. हालांकि, आपको असल में किस दर पर लोन मिलेगा, यह काफी हद तक लोनदाता, आपके क्रेडिट स्कोर, आय और पुनर्भुगतान इतिहास पर निर्भर करता है. सभी लोनदाता अलग-अलग डील ऑफर करते हैं, इसलिए बेहतर दरें और अपने हिसाब से सबसे सही विकल्प चुनने के लिए उनकी तुलना करना बहुत महत्वपूर्ण है.

लोन की ब्याज दरों की तुलना करना क्यों महत्वपूर्ण है?

लोन की ब्याज दरों की तुलना करना महत्वपूर्ण है क्योंकि एक छोटा-सा अंतर भी आपकी मासिक EMI और कुल पुनर्भुगतान पर बड़ा असर डाल सकता है. दर कम होने का मतलब है छोटी EMI और समय के साथ कम ब्याज का भुगतान करना, जिससे लोन अधिक किफायती हो जाता है. दूसरी ओर, उच्च दर से लंबे समय में आपका वित्तीय बोझ बढ़ सकता है. विभिन्न लोनदाता की दरों की तुलना करके, आप अपने बजट के अनुसार बेहतर डील पा सकते हैं. यह आपको उधार लेने की वास्तविक लागत समझने में भी मदद करता है. अप्लाई करने से पहले आपको हमेशा पर्याप्त समय लगाकर विकल्पों की अच्छी तरह परखना चाहिए. इस तरह, आप अपने पैसे बचा सकते हैं, और साथ ही बाद में अनावश्यक तनाव से भी बच सकते हैं.

आपकी लोन की ब्याज दर को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक क्या हैं?

कई कारक लोन पर मिलने वाली ब्याज दर को प्रभावित करते हैं. इनके आधार पर ही लोनदाता तय करते हैं कि आपको लोन देने में कितना जोखिम होगा:

  • क्रेडिट स्कोर: अगर आपका स्कोर अच्छा है, तो आपको कम ब्याज दर पर लोन मिल सकता है.
  • इनकम: स्थिर और अच्छी इनकम आपकी बेहतर दरें पाने की संभावनाओं को बढ़ाती है.
  • रोज़गार का प्रकार: स्व-व्यवसायी आवेदक की तुलना में वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए कम दरें पाना ज्यादा आसान होता है.
  • लोन राशि: ऑफर की जाने वाली ब्याज दर लोन राशि पर भी निर्भर करती है.
  • लोन की अवधि: लंबी अवधि चुनने पर कुल ब्याज थोड़ा अधिक हो सकता है.
  • कोलैटरल: एसेट के साथ सेक्योर्ड लोन की दरें अक्सर कम होती हैं.

इन बातों को समझकर आप पहले से तैयारी कर सकते हैं, जिससे आपको बेहतर डील मिलने की संभावना बढ़ जाएगी.

सबसे कम ब्याज दर पर लोन कैसे प्राप्त करें?

लोन पर सबसे कम ब्याज दर प्राप्त करने के लिए अप्लाई करने से पहले कुछ प्लानिंग करनी पड़ती है. लोनदाता विश्वसनीय और कम जोखिम वाले उधारकर्ताओं को बेहतर दरें प्रदान करते हैं. पहले से तैयारी करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. नीचे दिए गए सुझाव देखें:

  • अप्लाई करने से पहले अपने क्रेडिट स्कोर को रिव्यू करें और बेहतर बनाएं.
  • सबसे बढ़िया ऑफर का पता लगाने के लिए कई लोनदाताओं की तुलना करें.
  • अपनी स्थिर इनकम और जॉब हिस्ट्री को दिखाकर भरोसा हासिल करें.
  • कुल ब्याज को कम करने के लिए छोटी अवधि चुनें.
  • अगर आपकी प्रोफाइल मज़बूत है, तो लोनदाता के साथ बातचीत करें.
  • अगर संभव हो, तो सेक्योर्ड लोन का विकल्प चुनें, क्योंकि इसमें दरें कम होती हैं.

सही कदम उठाकर आप लागत को घटा सकते हैं और अधिक आत्मविश्वास से उधार ले सकते हैं.

क्या सेक्योर्ड लोन पर्सनल लोन से सस्ता होता है?

सेक्योर्ड लोन आमतौर पर पर्सनल लोन की तुलना में सस्ते होते हैं क्योंकि इनके बदले आपकी प्रॉपर्टी या सोने जैसी एसेट गिरवी पर होती है. इससे लोनदाता के लिए जोखिम कम होता है, इसलिए वे कम ब्याज दरों पर लोन देने को तैयार हो जाते हैं. इसके विपरीत, पर्सनल लोन अनसेक्योर्ड होते हैं, जिसमें कोई प्रॉपर्टी गिरवी नहीं रखनी होती. इस वजह से यह लोनदाता के लिए जोखिम भरे होते हैं और उधारकर्ताओं के लिए महंगे होते हैं. हालांकि, सेक्योर्ड लोन में यह आशंका बनी रहती है कि अगर आप इसे नहीं चुका पाए, तो बैंक आपकी एसेट ले सकती है. पर्सनल लोन, महंगे होते हैं, लेकिन इसमें बैंक द्वारा आपकी प्रॉपर्टी लेने जैसा कोई जोखिम नहीं होता है. इनमें से किसे चुनना है, यह आपकी ज़रूरत, लोन चुकाने की क्षमता और जोखिम उठाने की तैयारी पर निर्भर करता है.

कम ब्याज दरें पाने के लिए पात्रता मानदंड क्या हैं?

कम ब्याज दरों के लिए पात्रता प्राप्त करने के लिए, आपको कुछ बुनियादी पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा, जिसमें शामिल हैं:

  • आयु: अधिकांश लोन के लिए आवेदक की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • इनकम: लोन का पुनर्भुगतान करने के लिए आपके पास स्थिर और पर्याप्त इनकम होनी चाहिए.
  • क्रेडिट स्कोर: उच्च स्कोर आपके लिए ब्याज दरें कम होने की संभावनाओं को बढ़ाता है.
  • रोज़गार की स्थिति: वेतनभोगी या स्थिर स्व-रोज़गार वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाती है.
  • कार्य अनुभव: अगर आपके पास लगातार नौकरी या बिज़नेस करने का रिकॉर्ड है, तो यह भरोसा जीतने में मदद कर सकता है.
  • डॉक्यूमेंटेशन: कम ब्याज दरों की पात्रता प्राप्त करने के लिए आपके पास सही ID, पते का प्रमाण, इनकम प्रूफ और बैंक स्टेटमेंट होना चाहिए.

अगर आप इन मानदंडों को पूरा करते हैं, तो आप कम ब्याज दरों के साथ बेहतर लोन ऑफर प्राप्त कर सकते हैं.

सामान्य प्रश्न

भारत में आमतौर पर किस लोन की ब्याज दर सबसे कम होती है?

भारत में आमतौर पर होम लोन की ब्याज दरें सबसे कम होती हैं क्योंकि वे प्रॉपर्टी गिरवी पर होने के कारण सेक्योर्ड होते हैं और पुनर्भुगतान अवधि लंबी होती है. यह लोनदाता के जोखिम को कम करता है, जिससे वे उधार की अधिक किफायती दरें प्रदान करते हैं.

क्या पर्सनल लोन से सिक्योर्ड लोन सस्ता हैं?

हां, सेक्योर्ड लोन आमतौर पर पर्सनल लोन की तुलना में सस्ते होते हैं क्योंकि उनमें प्रॉपर्टी या गोल्ड जैसे एसेट गिरवी पर होते हैं. इससे लोनदाता के लिए जोखिम कम रहता है, इसीलिए अनसेक्योर्ड पर्सनल लोन की तुलना में इसकी ब्याज दरें कम होती हैं.

लोन पर ब्याज दर को कौन से कारक प्रभावित करते हैं?

लोन की ब्याज दरें आपके क्रेडिट स्कोर, इनकम, नौकरी की स्थिरता, लोन राशि और अवधि के साथ-साथ इस पर भी निर्भर करती हैं कि लोन सेक्योर्ड है या अनसेक्योर्ड है. लोनदाता इन्हीं सब चीजों को देखकर यह तय करते हैं कि आपको उधार देने में कितना जोखिम है.

कम लोन ब्याज दर के लिए कैसे पात्र बनें?

आप अपना क्रेडिट स्कोर अच्छा रखकर, स्थिर आमदनी के साथ कम लोन राशि या छोटी अवधि चुनकर, और लोनदाताओं के ऑफर्स की तुलना करके कम ब्याज दरों का लाभ उठा सकते हैं. उचित डॉक्यूमेंट और मज़बूत वित्तीय प्रोफाइल भी आपकी संभावनाओं को बेहतर बनाते हैं.

क्या क्रेडिट स्कोर लोन की ब्याज दरों को प्रभावित करते हैं?

हां, क्रेडिट स्कोर लोन की ब्याज दरों को काफी हद तक प्रभावित करते हैं. एक अच्छा स्कोर समय पर पुनर्भुगतान की आदत को दर्शाता है और लोनदाता के लिए जोखिम कम करता है, इसलिए वे बेहतर दरें प्रदान करते हैं. कम स्कोर होने पर आपको अधिक ब्याज चुकाना पड़ सकता है या फिर लोन देने से मना भी किया जा सकता है.

क्या होम लोन प्रॉपर्टी पर लोन से सस्ता है?

हां, होम लोन आमतौर पर प्रॉपर्टी पर लोन की तुलना में सस्ते होते हैं. उन्हें कम जोखिम वाल माना जाता है क्योंकि उनका उपयोग प्रॉपर्टी खरीदने के लिए किया जाता है, जबकि प्रॉपर्टी पर लोन की दरें सेक्योर्ड होने के बावजूद थोड़ी अधिक हो सकती हैं.