यह आपको यह जानने में मदद करता है कि रिटायरमेंट के बाद आरामदायक जीवन जीने के लिए आपको कितनी धनराशि चाहिए और उसी के अनुसार आज से बचत की योजना बनाने में सहायता करता है
1 / 3
रिटायरमेंट कैलकुलेटर आपकी यह जानने में मदद करता है कि रिटायरमेंट के बाद आरामदायक जीवन जीने के लिए आपको कितने (कॉर्पस) धनराशि की ज़रूरत होगी और फिर आप उसके हिसाब से आज से ही बचत की योजना बना सकते हैं.
अपने रिटायरमेंट कॉर्पस को और उसे प्राप्त करने के लिए आवश्यक मासिक बचत को कैलकुलेट करते समय कई वेरिएबल पर विचार किया जाना चाहिए. इन वेरिएबल में ये शामिल हैं:
आपकी वर्तमान आयु, आप किस आयु में रिटायर होने की इच्छा रखते हैं और आप किस आयु तक वित्तीय मदद चाहते हैं
आपका वर्तमान मासिक खर्च
म्यूचुअल फंड, शेयर, बॉन्ड, फिक्स्ड डिपॉज़िट, लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी (टर्म लाइफ पॉलिसी को छोड़कर) आदि में इन्वेस्टमेंट सहित आपकी वर्तमान बचत.
अर्थव्यवस्था के हिसाब से महंगाई की अपेक्षित दर
आपके इन्वेस्टमेंट पर मिलने वाले रिटर्न पर आपकी रिटायरमेंट से पहले और बाद की दर
कृपया ध्यान दें कि इन्वेस्टमेंट पर रिटायरमेंट से पहले मिलने वाले रिटर्न की दर आमतौर पर रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले रिटर्न की दर से अधिक होती है. क्योंकि जैसे-जैसे व्यक्ति की आयु बढ़ती है, वे सुरक्षित और कम जोखिम लेने वाले निवेशक बन जाते हैं.
इन आंकड़ों पर विचार करने के बाद, आप अपने रिटायरमेंट कॉर्पस को और उसे बनाने के लिए प्रति माह आवश्यक बचत को कैलकुलेट कर सकते हैं.
रिटायरमेंट शांत, झंझट से मुक्त और आरामदायक होना चाहिए. रिटायरमेंट के बाद के आपके जीवन में किसी तरह की समस्या नहीं आनी चाहिए, यहां तक कि फाइनेंस की भी नहीं. इसलिए, काम शुरू करने की आयु से ही रिटायरमेंट प्लानिंग करना महत्वपूर्ण जो जाता है. आप रिटायरमेंट के लिए जितनी जल्दी प्लानिंग करेंगे, बढ़िया कॉर्पस बनाने की संभावनाएं उतनी ही ज़्यादा होंगी. ऐसा करने का एक आसान और सुविधाजनक तरीका है, रिटायरमेंट प्लानिंग कैलकुलेटर की मदद लेना.
नोटिफिकेशन प्राप्त करने के लिए 'अनुमति दें' बटन पर क्लिक करें